HomeTrendingहाईवे पर कार-बाइक टक्कर, चार घायल -

हाईवे पर कार-बाइक टक्कर, चार घायल –

-

गाय बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार, पीछे से बाइक टकराई


मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। हॉलिडे रेजिडेंसी के सामने हाईवे पर एक कार के आवारा गाय से टकराने के बाद पीछे से आ रही मोटरसाइकिल भी उससे भिड़ गई। इस घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार पाकबड़ा हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। कार चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पीछे चल रही एक मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित कार से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार एक युवक और मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए। टक्कर से गाय भी गंभीर रूप से घायल हुई है।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों और मौके पर जमा भीड़ के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पाकबड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को रेस्क्यू कर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल गाय का भी पशु चिकित्सक द्वारा उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पाकबड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से रात में हाईवे पर सतर्कता से वाहन चलाने की अपील की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts