Homeउत्तर प्रदेशLucknowसीएम ने किया निवेश मित्र 3 सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ

सीएम ने किया निवेश मित्र 3 सिंगल विंडो सिस्टम का शुभारंभ

-

– एनओसी व पात्रता प्रमाण पत्र वितरित।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में निवेश मित्र 3.0 ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर निवेश प्रस्तावों हेतु भूमि आवंटन एनओसी एवं पात्रता प्रमाण-पत्रों का वितरण 2,781 करोड़ की सब्सिडी राशि का हस्तांतरण तथा उत्तर प्रदेश प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी-2025 व डीबीफोट मॉडल पर प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स के विकास हेतु नई पॉलिसी का भी शुभारंभ किया गया।

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और अनुकूल व्यावसायिक वातावरण के साथ यूपी सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने और उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा निवेश मित्र 3.0 के माध्यम से हमने एक ऐसा सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया है, जो निवेशकों अनुभव प्रदान करता है। इसमें 43 से अधिक विभागों की 530 सेवाओं को समेकित कर प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए 200 से कम सेवाओं तक सीमित किया गया है।

उन्होंने कहा पूरे देश में उद्यमियों के लिए निवेश का सबसे पसंदीदा स्थल आज उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश को भारत का फूड बास्केट भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के पास देश की कुल कृषि योग्य भूमि का केवल 11% है, लेकिन खाद्यान्न उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी 21% है। उन्होंन आगे कहा उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में निवेश के लिए अपार संभावनाएं हैं। आज देश का सबसे बड़ा 75,000 एकड़ का लैंड बैंक हमारे पास उपलब्ध है। अनुकूल व्यावसायिक वातावरण के साथ प्रदेश सरकार निवेश के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

राज्य के सीएम ने कहा उद्यमी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। जब कोई उद्योग स्थापित होता है, तो वह केवल निवेश ही नहीं लाता, बल्कि कनेक्टिविटी को सशक्त करता है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts