HomemausamMeerut Weather News: सुबह से छाए रहे बादल, तापमान गिरने से बढ़ी...

Meerut Weather News: सुबह से छाए रहे बादल, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट आई। ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि शहर में प्रदूषण का स्तर 272 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव महसूस किया जाने लगा है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। करीब 10 बजे के बाद ही हल्की धूप की झलक देखने को मिली। दिन का तापमान घटने से ठंड का असर बढ़ने लगा है।

गंगा स्नान के पर्व के नजदीक आने के साथ ही मौसम में भी बदलाव का रुख साफ दिखने लगा है। दिन और रात का तापमान तेजी से नीचे आ रहा है, जिससे गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मंगलवार को आसमान में बादल तो रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। ठंडी
हवाओं के साथ तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

प्रदूषण की बात करें तो सुबह के समय शहर धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह 10 बजे एक्यूआई 272 दर्ज किया गया, जो ह्यखराबह्ण श्रेणी में आता है। शहर और देहात इलाकों में जगह-जगह कूड़ा जलाने की घटनाएं प्रदूषण बढ़ाने का बड़ा कारण बन रही हैं, जिस पर अब तक रोक नहीं लग पाई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts