Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्वच्छता एवं हरित परिसर निर्माण की हुई शुरुआत

स्वच्छता एवं हरित परिसर निर्माण की हुई शुरुआत

-

सीसीएसयू के राजनीति विज्ञान विभाग में कार्यक्रम आयोजित


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के राजनीति विज्ञान विभाग को राजनीति विज्ञान विभाग के परिसर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक उत्तरदायित्व पर केंद्रित स्वच्छता एवं हरित परिसर निर्माण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरणीय संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता का संवर्धन करना, परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने की सामूहिक चेतना विकसित करना तथा समाज में स्वच्छता संबंधी सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता के लिए स्वच्छता के संकल्प के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभाग परिसर की साफ-सफाई की। विभाग के आसपास फैले कूड़े-कचरे को हटाया गया तथा प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा एवं संकाय अध्यक्ष कला प्रोफेसर अतवीर सिंह रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. अतवीर सिंह, संकायाध्यक्ष, कला संकाय, ने अपने उद्बोधन में भारतीय सांस्कृतिक परंपरा एवं गांधीवादी दर्शन में स्वच्छता के दार्शनिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को जन-आंदोलन के रूप में विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. मुनेश कुमार, सहायक आचार्य एवं सह विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग ने स्वच्छता, सुशासन और नागरिक उत्तरदायित्व: एक राजनीतिक परिप्रेक्ष्य विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं प्रेरणादायी भाग विभाग में ग्रीन कॉर्नर का निर्माण रहा। विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रयास से विभाग के एक निर्धारित स्थान को सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप प्रदान किया। इस ग्रीन कॉर्नर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। पौधों के चारों ओर स्वच्छता बनाए रखने की व्यवस्था की गई तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रेरक संदेश भी प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने इस हरित क्षेत्र की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य केवल विभाग की सुंदरता बढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को विकसित करना भी था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा रामपाल ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि एक सशक्त सामाजिक आंदोलन है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, अपने कार्यस्थल और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो पूरा समाज स्वच्छ और स्वस्थ बन सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts