HomeWorld Newsचीन ने ईरान को दिए ड्रोन व रॉकेट ईंधन

चीन ने ईरान को दिए ड्रोन व रॉकेट ईंधन

-

अमेरिका का खुलासा, चीन ने कैमिकल भी भेजे।

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग 19वें दिन में पहुंच चुकी है। अमेरिका और इजरायल ने लगातर हमले कर के ईरान में तबाही मचा दी है। तो वहीं, दूसरी ओर ईरान भी हार मानने को तैयार नहीं है और लगातार इजरायल और खाड़ी के देशों के ऊपर हमले कर रहा है। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस से जुड़े एक महत्वपूर्ण आयोग ने अपनी नई रिपोर्ट में बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन, रॉकेट ईंधन से जुड़े रसायन और सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम उपलब्ध कराया है, जिनका इस्तेमाल पश्चिम एशिया में हमलों के लिए किया जा रहा है।

 

China supplied drones and rocket fuel to Iran

 

आयोग ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि फरवरी 2026 में अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमलों से पहले के दिनों में चीन सीधे तौर पर ईरान को हथियार बेचने में लगा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन उपलब्ध कराए और एंटी-शिप क्रूज मिसाइल बेचने का एक बड़ा सौदा भी लगभग तय हो गया था, हालांकि मिसाइल की डिलीवरी की तारीख पर दोनों देशों के बीच अंतिम सहमति नहीं बनी थी।

अमेरिकी आयोग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन ने ईरान को रॉकेट ईंधन बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक अहम रसायन सोडियम पक्लोर्रेट बेचने की अनुमति दी। लगभग 2 मार्च 2026 के आसपास ईरान के दो सरकारी जहाज चीन के गाओलान बंदरगाह से रवाना हुए, जिनमें इस रसायन की खेप होने का अनुमान है। यह रसायन ठोस रॉकेट ईंधन बनाने में इस्तेमाल होता है, जिसका उपयोग मिसाइलों में किया जाता है।

​रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 में भी चीन ने ईरान को करीब 1000 टन सोडियम पक्लोर्रेट भेजा था। अमेरिकी आयोग ने यह भी दावा किया है कि 2021 में चीन ने ईरान को अपने सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम तक सैन्य स्तर की पूरी पहुंच दे दी थी। रिपोर्ट के अनुसार यह संभव है कि ईरान वर्तमान में पश्चिम एशिया में ड्रोन और मिसाइल हमलों के लिए इसी सिस्टम का उपयोग कर रहा हो।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts