Homeउत्तर प्रदेशGorakhpurमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "जनता दर्शन" में सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “जनता दर्शन” में सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “जनता दर्शन” में सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।


शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क।


 

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिसर में ‘जनता दर्शन’ में आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्या से अवगत हुए, इसपर सम्बंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए।

 

दरअसल आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उक्त निर्देश सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया। कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया। कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा, कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। जनता दर्शन में कुछ लोगों की रोजगार संबंधी समस्या पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक भरोसा देते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1685886540415746048?s=20

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts