Sunday, May 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutचौ. अजित सिंह ने किसानों की सेवा में लगाया पूरा जीवन

चौ. अजित सिंह ने किसानों की सेवा में लगाया पूरा जीवन

रालोद कार्यकर्ताओं ने चौ. अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को हजारी की प्याऊ स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकतार्ओं ने बताया कि, चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों की आवाज को उठाया और उनके हक की लड़ाई लड़ी।

 

खबर फटाफट: 6 May 2025 | News Bulletin || Sharda Express

Video News | sharda express

 

इस मौके पर बागपत से रालोद सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। आजीवन दिलों में बसने वाले चौधरी अजीत सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर हम आदर के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

चौधरी अजित सिंह का जीवन हमें एक उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिन्होंने समर्पण, संघर्ष और सेवा के माध्यम से समाज के लिए निरन्तर प्रयास किया। हम उनके कार्यों और साहसिकता को सदैव याद रखेंगे और उनकी महान आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने कहा कि, उनकी यादों को समर्पित, हम प्रेस को उनके जीवन और कार्य के महत्व को साझा करते हैं, और समाज के लिए एक उत्तम सेवक के रूप में उनकी योगदान को सम्मानित करते हैं। उन्होंने कहा कि, चौधरी अजीत सिंह का समाज सेवा में योगदान हमें सबक सिखाता है। हम उनके जीवन को एक प्रेरणास्त्रोत मानते हैं और उनके कार्यों को सदैव याद रखेंगे। कोविड के समय उनका जाना दुखद रहा। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

इस दौरान जयराज सिंह एडवोकेट, अशोक चौधरी, वीरेंद्र तोमर, संगीता दोहरे, शोहराब ग्यास, सतेंद्र तोमर, अतिर रिजवी, विनय मल्लापुर, सिब्ते अब्बास और नायब अली आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments