Saturday, May 24, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutश्रीराम पर टिप्पणी से भड़का सैनी समाज

श्रीराम पर टिप्पणी से भड़का सैनी समाज


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भगवान श्रीराम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गयी टिप्पणी के विरूद्ध सैनी वेलफेयर ट्रस्ट के दर्जनों सदस्य मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग की।

खबर फटाफट: 6 May 2025 | News Bulletin || Sharda Express

Video News | sharda express

ज्ञापन सौंप रहे सैनी वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा भगवान श्रीराम के सम्बन्ध में की गयी टिप्पणी ने सम्पूर्ण सैनी समाज व सनातन संस्कृति में आस्था रखने वालों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। भगवान श्रीराम केवल एक ऐतिहासिक पुरुष नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति, मयार्दा, आदर्श और धर्म का जीवंत प्रतीक है। ऐसे दिव्य चरित्र पर की गयी अनर्गल टिप्पणी न केवल अनुचित हैं। बल्कि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता के लिये भी घातक हैं।

उन्होंने कहा कि, सैनी समाज सदैव राष्ट्रभक्ति, सदभावना और धर्मपरायणता में अग्रणी रहा हैं। हमारे आराध्य व पूर्वज श्रीराम के प्रति इस प्रकार का अनादर हमारे समाज को व्यथित करता हैं। यह प्रकरण केवल सैनी समाज नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सनातन धर्म के अनुयावियों का अपमान हैं। इसलिए सैनी वेलफेयर ट्रस्ट और समस्त सैनी समाज भारत सरकार से मांग करता है कि, इस गम्भीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से सैनी समाज व देश से माफी मांगने के लिए निर्देशित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में आचार्य प्रदीप कुमार सैनी, अध्यक्ष, राजेन्द्र सैनी, सुभाष सैनी, संजीव सैनी, मनोज सैनी, राहुलदीप सैनी, अमित सैनी, संजू सैनी आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments