Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशचाँदपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

चाँदपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

-

पुलिस ने वाहन सहित चालक को हिरासत में लिया


चाँदपुर। चांदपुर में मील की मैली से भरी ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक मंडी समिति से आ रहा था पीछे से ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

चांदपुर के हल्दौर रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, ट्रैक्टर ट्राली में मील की मैली भरी हुई थी । घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली के चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और ई रिक्शा चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भिजवाया जहां सीएचसी में डॉक्टर ने ई रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि ई रिक्शा चालक मोहम्मद नासिर चांदपुर कस्बे के मोहल्ला शाह चंदन का निवासी था जो मंडी समिति से ई रिक्शा लेकर लौट रहा था यह भी बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली चालक ने नशे की हालत में पीछे से तेज गति से आते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। ई रिक्शा चालक की मौत के बाद सीएचसी में भारी संख्या में परिजन पहुंचे और पुलिस से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने सीएचसी से ई रिक्शा चालक के सबको कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts