HomeTrendingपुलिस मुठभेड़ में पशु चोर गिरोह के बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में पशु चोर गिरोह के बदमाश गिरफ्तार

-

 दो के पैर में लगी गोली, कांस्टेबल भी हुआ घायल, चोरी की भैंसे-हथियार बरामद


बिजनौर। अफजलगढ़ पुलिस ने गुरूवार रात करीब 11 बजे भैंस चोरी के मामले में तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने चोरी की दो भैंसें, एक पिकअप गाड़ी और हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस 17 सितंबर को हरेवली रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि भैंस चोरी के मुकदमे से संबंधित पिकअप गाड़ी चोरी की गई भैंसों को लेकर इसी रास्ते से आ रही है। पुलिस को देखकर बदमाशों ने गाड़ी तेजी से बिरला फार्म की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर मोड़ दी। आगे जाकर गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे।

भागते हुए बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। तीसरे बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस मुठभेड़ में कांस्टेबल मोहित भी घायल हो गए।

घायल बदमाशों की पहचान साकिब , रुड़की, हरिद्वार) और इरशाद कांठ, के रूप में हुई। गिरफ्तार किए गए तीसरे बदमाश का नाम शहजाद हरिद्वार) है। घायल बदमाशों को तुरंत सीएचसी अफजलगढ़ ले जाया गया, जबकि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो भैंसें, घटना में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी दो देशी तमंचे (315 बोर), चार जिंदा कारतूस (315 बोर) और दो खाली कारतूस (315 बोर) बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में एक कांस्टेबल भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts