Homeउत्तर प्रदेशMeerutडी-155 गैंग के सरगना अमित मरिंडा पर मुकदमा दर्ज

डी-155 गैंग के सरगना अमित मरिंडा पर मुकदमा दर्ज

-

  • कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, नौ साथियों पर भी दर्ज कराया गया मुकदमा।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। डी-155 गैंग के मुखिया और हिस्ट्रीशीटर अमित मरिंडा और उनके नौ साथियों पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल थाना क्षेत्र के एक युवक की याचिका पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

पीड़ित गोविंद शर्मा ने कोर्ट में बताया कि करीब ढाई महीने पहले अमित मरिंडा और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर एक होटल में बंधक बनाया। वहां उसकी इतनी पिटाई की गई कि उसका हाथ टूट गया। थाने में शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। एक दारोगा की गैंग मुखिया से सेटिंग के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया।

मेडिकल थाना पुलिस ने जागृति विहार निवासी अमित मरिंडा और उसके साथी मुकुल सैनी, दीपक शर्मा, जतिन, आकाश राज, मोहित गुप्ता, वंश सचदेवा समेत तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के बयान जेल जाकर लिए गए हैं, क्योंकि वह एक अन्य मामले में मेरठ जेल में बंद है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अमित मरिंडा खुलेआम घूम रहा है और रंगदारी वसूल रहा है।
मेडिकल थाना पुलिस पर उसे संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं। थाना प्रभारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और गैंग की घेराबंदी शुरू कर दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts