HomeAccident Newsअधूरे पुल से नीचे गिरी कार, तीन की मौत, परिजनों का आरोप...

अधूरे पुल से नीचे गिरी कार, तीन की मौत, परिजनों का आरोप जीपीएस के कारण हुआ हादसा

-

  • गूगल मैप के जरिए तेज रफ्तार कार से शादी में जा रहे युवकों के साथ हुआ हादसा।

बरेली। जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सिस्टम की लापरवाही के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार तीनों युवक गूगल मैप के जरिये मौत के रास्ते तक पहुंच गए। तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि हादसा जीपीएस के कारण हुआ है।

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि रविवार को एक कार पुल से रामगंगा नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि चालक जीपीएस सिस्टम के कारण असुरक्षित मार्ग पर चला गया। यह हादसा खालपुर-दातागंज मार्ग पर हुआ, पीड़ित बरेली से बदायूं जिले के दातागंज जा रहे थे।

मामले को लेकर सीओ आशुतोष शिवम ने कहा कि इस साल की शुरूआत में बाढ़ का कारण पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था। लेकिन इस बदलाव को सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया था। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा था और उसे यह एहसास नहीं हुआ कि पुल असुरक्षित है, जिससे कार क्षतिग्रस्त हिस्से से नीचे गिर गई।

पुलिस ने बताया कि पुल से कार के नीचे गिरने की सूचना गांव वालों ने दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फरुर्खाबाद निवासी विवेक कुमार और अमित के रूप में हुई है। कार दातागंज की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान कार अधूरे पूल पर चढ़ गई और फिर पुल खत्म होते ही नदी में गिर गई।

परिजनों ने दावा किया है कि गाड़ी में सवार सभी लोग जीपीएस के भरोसे जा रहे थे। पुल पर जब गाड़ी जा रही थी तो अचानक से आधे रास्ते में पुल खत्म हो गया, जिससे कार कई फीट नीचे नदी में गिर गई। परिवार के लोग विभाग और अधिकारियों को दोषी मान रहे हैं, क्योंकि पूल अधूरा छोड़ दिया गया था और कोई बैरिकेड्स भी नहीं लगाया गया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts