HomeAccident Newsकैंटर दुकान में घुसा, ड्राइवर की मौत

कैंटर दुकान में घुसा, ड्राइवर की मौत

-

 जीटी रोड पर हुआ हादसा, सरिया लेकर रोहतक जा रहा था


ग्रेटर नोएडा। बादलपुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे सरिया से लदा एक कैंटर अनियंत्रित होकर जीटी रोड किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा। हादसे में केबिन में फंसे चालक की मौत हो गई। पुलिस और दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला में जीटी रोड पर एक निजी स्कूल के सामने हुआ। पुलिस के अनुसार, सिकंदराबाद से रोहतक जा रहा सरिया से लदा कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर महेश किराना स्टोर में घुस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। उसे निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम और हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी देर की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया।

घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नरेश कुमार (25), पुत्र रामचंद्र सिंह, निवासी ग्राम बड़ापुरा, थाना सोरों, जिला कासगंज के रूप में हुई है।

बादलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts