HomeTrendingअमेजोन के पैकेजिंग गोदाम में लगी भीषण आग

अमेजोन के पैकेजिंग गोदाम में लगी भीषण आग

-

कोर्ट रोड स्थित फैक्ट्री का मामला, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू, जांच शुरू


सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित कोर्ट रोड पर गुरुवार रात करीब 12 बजे अमेजोन की पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए कुछ ही देर में फैक्ट्री के बड़े हिस्से तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

यह घटना कोर्ट रोड पर पार्श्वनाथ प्लाजा के सामने, भारती डेयरी के निकट स्थित गिल कॉलोनी की एक लकड़ी की फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी और उससे संबंधित सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया।

दमकल कर्मियों ने कई दिशाओं से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लकड़ी का अधिक भंडारण होने के कारण आग बार-बार भड़क रही थी, जिससे राहत कार्य में काफी कठिनाई आई। करीब कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से फैक्ट्री में रखा लकड़ी का सामान और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। नुकसान का वास्तविक आकलन अभी किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts