HomeEducation Newsसीएबी स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरु

सीएबी स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरु

-

  • सौ मीटर दौड़ में उदित और जाहिद ने बाजी मारी।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज मेरठ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता भैंसाली ग्राउंड में दो दिन तक चलेगी। विजयपाल सांवरिया द्वारा स्वस्तिवाचन और सरस्वती वंदना का पाठ किया गया। विद्यालय के लगभग 200 छात्रों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो वर्ग जूनियर और सीनियर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी  ऑफिसर विजयपाल सांवरिया और राजेंद्र कुमार ने किया।

मुख्य अतिथि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन ने छात्रों को जीवन में खेल अपना कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत जरूरी है छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। 100 मी दौड़ जूनियर वर्ग में उदित ने 15 सेकंड, विनय कुमार ने 15.5 सेकंड, और निखिल ने 16 सेकंड में दौड़ को पूरा करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. सीनियर वर्ग में जाहिद ने 14 सेकंड, आयुष ने 15 सेकंड और प्रथम कुमार ने 15.5 सेकंड में दौड़ को पूरा करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह 200 मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग में उदित, ने विनय कुमार,और शादान, ने दौड़ को पूरा करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में जाहिद ने 27 सेकंड, आदित्य ने 28 सेकंड और प्रथम कुमार ने 29 सेकंड में दौड़ को पूरा करते हुए प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह लंबी कूद प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में आदर्श पटेल ने प्रथम, रोहन कुमार ने द्वितीय और जाहिद कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में वंशु भारती ने प्रथम, जाहिद ने द्वितीय, और हर्ष शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में रक्षित चौहान ने प्रथम, जाहिद ने दूसरा, और वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts