HomeTrendingबस और ट्रक की टक्कर, बस चालक-परिचालक की मौत -

बस और ट्रक की टक्कर, बस चालक-परिचालक की मौत –

-

बनारस से दिल्ली जा रही बस सरिया लदे खराब ट्रक से टकराई, बस में सवार 24 लोग हुए घायल


इटावा। बुधवार सुबह करीब 5 बजे बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में बस चालक और कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई। करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल है। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। घटना आगरा कानपुर नेशनल हाईवे 19 पर आईटीआई चौराहा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई है।

बताया जा रहा है सरिया लदे खराब ट्रक में पीछे से बस जा घुसी। आनन फानन में सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इटावा में भर्ती करवाया गया है। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। परिवार को सूचना दे दी गयी है। दोनों मृतकों की पहचान 35 वर्षीय प्रेम बस चालक और कंडक्टर 22 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। यात्रियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक को नींद आ गई थी।

डॉक्टर राहुल बाबू ने बताया कि पुलिस और एंबुलेस के माध्यम से कई घायलों को लाया गया था। जिसमें बस का ड्राइवर और कंडक्टर मृत अवस्था में थे, जिनको मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं दो दर्जन से अधिक यात्री घायल है, जिनका लगातार उपचार किया जा रहा है। घायलों के अनुसार बस चालक को झपकी आने के चलते यह बस खराब खड़े ट्रक में घुस गई।

घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक ज्यादा एक्सपर्ट नहीं लग रहा था, खराब ट्रक के पास धीरे चलने के संकेत लगे थे लेकिन बस चालक कंडक्टर नींद के होनें के कारण जब तक कुछ समझ पाते तब तक बस ट्रक में घुस गई थी। हादसा इतनी जोरदार था कि बस में चीखपुकार मच गई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यात्रियों ने बताया कि बस चालक तेज रफ्तार में था और उसको नींद आने के चलते हादसा हुआ, इस हादसे में बस चालक और कंडक्टर की मौत हो गई है। उनकी पहचान कर ली गई है परिवार को सूचना भेजी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts