HomeCRIME NEWSMeerut Crime News In Hindi: 10 लाख रुपए के विवाद में चली...

Meerut Crime News In Hindi: 10 लाख रुपए के विवाद में चली थी ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने किया घटना का खुलासा

-

  • लालकुर्ती के तोपखाना मैदान में चली ताबड़तोड़ गोलियों का खुलासा,
  • तीन आरोपी गिरफ्तार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लालकुर्ती पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए शनिवार को जिमखाना मैदान में प्रॉपर्टी डीलर पर चली ताबड़तोड़ गोलियों का सोमवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दो पिस्टल, चार कारतूस सहित हमले में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया है।

 

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी विवाद और 10 लाख रुपए के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उसकी हत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

गंगानगर के रहने वाले आदर्श का इंचौली थाना क्षेत्र के गांव नगली ईशा निवासी अक्षय भारद्वाज से जमीन और दस लाख रुपए के लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शुक्रवार को अक्षय ने आदर्श के साथ मारपीट कर दी थी।

इसी रंजिश के चलते आदर्श ने अपने साथियों के साथ शनिवार को अक्षय भारद्वाज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। करीब आठ गोली अक्षय भारद्वाज की कार में लगी थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts