HomeTrendingबेटे से झगड़े के बाद पिता की मौत

बेटे से झगड़े के बाद पिता की मौत

-

 बेटी ने कहा नशे में गिरने से लगी चोट, पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया


हाथरस। सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव गिनोली किशनपुर में मंगलवार देर रात एक 56 वर्षीय मजदूर पप्पू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका अपने 16 वर्षीय बेटे कपिल से विवाद हुआ था। पुलिस ने बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मृतक की बेटी का कहना है कि उनके पिता नशे में गिरने से घायल हुए थे, न कि भाई द्वारा ईंट मारे जाने से।

पुलिस को सूचना मिली थी कि विवाद के दौरान बेटे कपिल ने पप्पू के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कपिल को हिरासत में ले लिया।

पप्पू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार, पप्पू शराब पीने के आदी थे और अक्सर नशे की हालत में घर आकर पत्नी व बच्चों से झगड़ा करते थे। मंगलवार शाम भी वह मजदूरी से लौटने के बाद नशे में थे, जिसके बाद उनका बेटे कपिल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

मृतक की बेटी पिंकी ने बताया कि विवाद के दौरान पप्पू गुस्से में कपिल की ओर बढ़े और उसे मारने के लिए दौड़े। बचाव में कपिल ने सड़क पर पड़ा एक पत्थर उठाया, लेकिन उसने वह पत्थर अपने पिता पर नहीं फेंका। पिंकी के अनुसार, इसी बीच नशे की वजह से पप्पू का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरते समय उनका सिर सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी।

परिजनों का कहना है कि कपिल के हाथ में पत्थर देखकर कुछ लोगों ने गलतफहमी में यह मान लिया कि उसने पिता पर हमला किया है और इसी आधार पर पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस अब सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts