Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrसड़क हादसे में बुलंदशहर जिलाधिकारी बाल-बाल बचे, नील गाय से टकराई गाड़ी

सड़क हादसे में बुलंदशहर जिलाधिकारी बाल-बाल बचे, नील गाय से टकराई गाड़ी

-


बुलंदशहर। जिलाधिकारी बुलंदशहर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वह कार से हापुड़ आ रहे थे, तभी एक नील गाय उनकी गाड़ी से टकरा गई, जिसमें गाड़ी तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन डीएम बच गए।
चंद्रप्रकाश सिंह 2012 बैच के आईएएस हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जिलाधिकारी बुलंदशहर के पद पर है।

 

खबर फटाफट: 16 July 2024 | News Bulletin Video || Sharda Express

 

मंगलवार सुबह चंद्रप्रकाश सिंह इनोवा कार से किसी काम के लिए हापुड़ आ रहे थे। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार से आई नील गाय ने उनकी कार में सीधे टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में उनके चालक और अर्दली को जहां चोटें आई हैं, वहीं डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को भी अंदरूनी चोट आने की बात कही जा रही है।

दुघर्टना की सूचना पर बुलंदशहर और हापुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और डीएम सहित उनके स्टॉफ को निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद वापस बुलंदशहर उनके आवास पर छोड़ दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts