HomeAccident NewsBulandshahr Accident News: स्विमिंग पूल जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे...

Bulandshahr Accident News: स्विमिंग पूल जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

-

  • ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे वाहन को बचाने में कार हुई क्षतिग्रस्त, दो घायल।

बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र के बीबीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान समीर और सम्मी के रूप में हुई है। समीर मजदूरी करता था। सम्मी सैदपुर स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। हादसे में दो अन्य युवक कैफ और वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। होश में आने के बाद से दोनों लगातार अपने दोस्तों के बारे में पूछ रहे हैं।

एसएसआई विनोद कुमार के अनुसार, दुर्घटना एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुई। सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मृतक समीर के परिवार में पहले से ही दुख का साया था। उसके भाई आमिर का 2019 में बीमारी के कारण निधन हो गया था। अब परिवार में केवल एक भाई सावेद बचा है। गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण दोनों परिवारों को सांत्वना दे रहे हैं। लोग पोस्टमार्टम के बाद शवों के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts