HomeAccident NewsBulandshahr Accident News: ट्रक और डीसीएम की टक्कर में तीन की मौत,...

Bulandshahr Accident News: ट्रक और डीसीएम की टक्कर में तीन की मौत, 30 से अधिक घायल, 14 की हालत गंभीर

-

  • पंजाब से लौट रहे थे सभी।

बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर 11 मील चौकी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम आमने-सामने टकरा गए। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और उन्हें पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में भिजवाया।

घायलों में से 14 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की कई एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थीं। डीसीएम में सवार सभी लोग पंजाब के ईंट भट्टों पर मजदूरी कर अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर लौट रहे थे। लौटते समय गांव रौंडा के पास यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं डीसीएम चालक की भी हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts