पांच सौ मीटर तक घिसटा, मां-दो बेटियों की चीथड़े उड़े, आग लगने से दोनों गाड़ियां जलीं
मैनपुरी। मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे बड़ा हादसा हुआ है। जीटी रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कंटेनर में ही फंस गई। जिसके बाद कंटेनर करीब 3 किलोमीटर तक बाइक को घसीटता ले गया। हादसे में बाइक सवार मां, दो बेटियों की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा जिला मुख्यालय से करीब 37 किमी दूर बेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर कपिल मुनि आश्रम के पास हुआ है। लंबी दूरी तक बाइक के घिसटने से उसमें आग लग गई। आग की लपटें कंटेनर तक पहुंच गई, जिससे उसमें भी आग लग गई। आग लगते ही कंटेनर का चालक भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। मृतक बच्चियों की उम्र चार और एक साल है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव निवासी बॉबी (32) कलेक्ट्रेट में संविदा कर्मचारी हैं। सोमवार को वो अपनी पत्नी सुमन (30), प्रियांशी (4) और एक साल की बच्ची लाली को लेकर अपनी ससुराल श्राद्ध में शामिल होने गए थे। सुबह जल्दी घर पहुंचने के लिए वो 4 बजे निकले थे।
15 मिनट बाद बेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर कपिल मुनि आश्रम के पास पीछे से आए तेज रफ़्तार कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। टक्कर के बाद बाइक कंटेनर के पिछले हिस्से में फंस गई। जिससे बाइक सवार मां और 4 साल की बेटी करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गईं। जिससे उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए। जबकि एक साल की बच्ची भी पहिए के नीचे आकर रौंद गई। हादसे में बाइक चला रहे बॉबी का एक पैर कट गया।
करीब तीन किमी आगे जाकर कंटेनर में फंसी बाइक में आग लग गई। जिससे वो आग कंटेनर के टायरों में पहुंची और कंटेनर जलने लगा। आग देखकर चालक ने कंटेनर रोका और गाड़ी छोड़कर भागने लगा। आग देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और कंटेनर के चालक को पकड़ लिया। आग से बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कंटेनर में स्पोर्ट्स शूज का सामान भी जल गया।
सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। घायल बॉबी को सीएचसी बेवर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके साथ ही मां और बेटियों के क्षत विक्षत शवों को पैक कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।