HomeAccident Newsडंपर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

डंपर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

-

दूसरे चालक से विवाद के बाद मारपीट का आरोप, सीने पर गंभीर चोट के निशान


प्रतापगढ़। डंपर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने साथी चालक पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। खाना और पैसों के विवाद को लेकर डंपर पर तैनात दूसरे ड्राइवर के साथ उसकी कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। पास के एक क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के सीने पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जारी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मामला संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा गांव में डंपर चालक मनोज कुमार सोनकर(38) की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मनोज के सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम करीब सात बजे मनोज घर पहुंचा था। उसने दोस्तों को बताया कि डंपर पर तैनात दूसरे ड्राइवर से खाना और पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।

मनोज घर के पास स्थित डॉक्टर राम क्लिनिक पर खुद इलाज कराने पहुंचा था। हालत गंभीर देखकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी वाहन से उसे प्रयागराज ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि मनोज के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

मंगलवार की सुबह सूचना पर चौकी इंचार्ज विवेक यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए हैं।

चौकी इंचार्ज विवेक यादव के अनुसार परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts