Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarशादी से कुछ घंटे पहले हुई दुल्हन की मौत, मातम में बदल...

शादी से कुछ घंटे पहले हुई दुल्हन की मौत, मातम में बदल गईं खुशियां

-

– ब्यूटी पार्लर में संजते-संवरते दुल्हन को आया हार्ट अटैक।


मुजफ्फरनगर। ब्यूटी पार्लर में संजते-संवरते दुल्हन को हार्ट अटैक आ गया। शादी से कुछ घंटे पहले ही महिला डॉक्टर की मौत हो गई। दुल्हन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे के आवास पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। शहर के शांतिनगर निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी झांसी के प्रसिद्ध योगाचार्य अविनाश की पुत्री डॉ. सुषुम्ना शर्मा के साथ मंगलवार रात भोपा रोड स्थित नाथ फार्म्स में होनी थी।

शाम के समय दुल्हन डॉ. सुषुम्ना शहर के ब्यूटी पार्लर में सजने गई। इस दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। वधू पक्ष के लोग हायर सेंटर के लिए लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। दुल्हन पक्ष के लोग शव को मेरठ से लेकर झांसी के लिए रवाना हो गए। दुल्हन की मौत की जानकारी मिलते ही शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे रिश्तेदार और परिचित गमजदा हो गए। बाद में दूल्हा पक्ष के लोग भी झांसी चले गए।

शादी की खुशियां मातम में बदली

शांतिनगर में खुशियां छाई थी। बराती सज धजकर तैयार होने लगे थे। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। झांसी से मेहमान पहुंच गए। दूल्हे के घर में शादी की रस्में शुरू हुई, दुल्हन को भी ब्यूटी पार्लर ले जाया गया। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से दुल्हन की मौत से मातम पसर गया। देर रात तक दूल्हे के घर सैंकड़ों लोग जमा थे। बैंक्वट हॉल पर भी ताला लटक गया।

भोपा क्षेत्र के मलपुरा गांव के रहने वाले डॉ. भारत भूषण लंबे समय से शहर के शांतिनगर में रह रहे हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा में दूर तक उनकी पहचान है। शहर के अलावा देहात क्षेत्र से भी लोगों की दिनभर आवाजाही रहती है।

होम्योपैथिक चिकित्सक भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय से होनी थी शादी

मंगलवार रात उनके बेटे भोपा में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विजय भूषण का विवाह होना था, लेकिन डॉक्टर दुल्हन की मौत हो गई। घर पर आए मेहमान गमजदा हो गए। विश्वकर्मा चौक स्थित नाथ

फार्म हाउस पर चल रही तैयारियां भी रोक देनी पड़ी

दुल्हन का परिवार मूल रूप से अनूपशहर का रहने वाला है, लेकिन इन दिनों झांसी में रह रहा था। देर रात तक डॉक्टर के शांतिनगर स्थित आवास पर गम जताने वालों का तांता लगा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts