HomeCRIME NEWSप्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने किया उसके बच्चे का अपहरण

प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने किया उसके बच्चे का अपहरण

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। एक युवक ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसके सात साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। प्रमिका के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया। प्रेमी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां स उसे जेल भेज दिया गया।

मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है यहां रहने वाले युवक का आरोप है उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसके सात साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। जिसके बाद पुलिस में आरोपी शिवम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता के अनुसार एक साल पहले उसकी पत्नी अपने प्रेमी शिवम निवासी ऊंची तहसील काली, माता मंदिर के साथ चली गई थी। तीन महीने पहले अक्तूबर में वह प्रेमी को छोड़कर वापस उसके पास आ गई। पति के मुताबिक शिवम उसकी पत्नी को अब फिर से साथ रखने के लिए उस पर दबाव बना रहा था।

कुछ दिन पहले जब वह नौकरी पर गया हुआ था, इस बीच शिवम ई-रिक्शा से घर पहुंचा और पत्नी को जबरन साथ ले गया। उसे एक एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा। किसी तरह पत्नी वहां से निकलकर घर आ गई। लेकिन प्रेमिका को साथ रखने के लिए दबाव बनाने को तीन दिन पहले शिवम उनके सात साल के बच्चे को उठाकर ले गया। बच्चे के पिता ने शिकायत की तो एसएसपी ने बच्चे की बरामदगी के आदेश दिए। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बच्चे को बरामद कर आरोपी शिवम को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts