HomeCRIME NEWSससुर ने दामाद के साथ किया कुकर्म, पीड़ित ने एसएसपी से मांगा...

ससुर ने दामाद के साथ किया कुकर्म, पीड़ित ने एसएसपी से मांगा इन्साफ

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। एक युवक ने अपने ससुर पर ही कुकर्म का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है पीड़ित पिछले तीन माह से अपने ससुर का उत्पीड़न झेल रहा है। परेशान होकर अब पीड़ित ने एसएसपी आॅफिस पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने अपने ही ससुर पर कुकर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह फलावदा का रहने वाला है। उसकी शादी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पीड़ित युवक पत्नी के कहने पर पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में रहने लगा। मकान में जगह कम होने की वजह से वह अपने ससुर के कमरे में ही सोता था। लगभग तीन महीने पहले ससुर ने चाय में नींद की गोली देकर उसके साथ कुकर्म किया और वीडिया बना लिया। इसके बाद ससुर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन कुकर्म करने लगा।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपने चचिया ससुर को इसकी जानकारी दी तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसे ही बंधक बना लिया। वह किसी तरह भाग कर घर पहुंचा और अब एसएसपी दफ्तर पहुंच कर आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts