Homepolitics newsसंभल प्रकरण को लेकर दोनो सदन स्थगित

संभल प्रकरण को लेकर दोनो सदन स्थगित

-


एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के मुद्दे को लेकर हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा को स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में थोड़ी शुरूआती शांति दिखी। इस दौरान केरल से इकलौते बीजेपी सांसद सुरेश गोपी ने सबका ध्यान खींचा। बीजेपी के टिकट पर त्रिशूर से जीतकर आए और केंद्रीय राज्यमंत्री गोपी अनूठी कमीज के साथ सदन में आए थे। दरअसल उनकी सफेद कमीज पर भगवान कृष्ण की तस्वीर छपी थी।

राज्यसभा में आज केरल के इखढ सांसद सुरेश गोपी एक अनोखी शर्ट में नजर आए। उन्होंने जो शर्ट पहनी हुई थी उसमें भगवान कृष्ण की तस्वीर बनीं हुई थी। सोमवार को भी संसद की कार्यवाही के शुरूआती घंटे हंगामे की भेंट चढ़ गए। लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में शुरूआत में थोड़ी शांति रही, लेकिन इसके बाद हंगामा शुरू हो गया, जिससे सभापति ने कार्यवाही स्थगित कर दी। आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है। जिसमें दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की गई है। डीएमके सांसद टी शिवा ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह ने पंजाब में धान खरीद के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण नोटिस दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts