Homeउत्तर प्रदेशMeerutमांगों को लेकर भाकियू तोमर गुट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर भाकियू तोमर गुट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में कई मांग उठाई गई हैं।

भाकियू (तोमर)के राष्ट्रीय सलाकार चौ. इंद्रजीत भारतीय के नेतृत्व में किसानों का प्रतीनिधी मंडल जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग उठाई गई कि आवारा गौवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इनसे छुटकारा दिलाया जाए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चौदह दिन मेें किसानों का गन्ना भुगतान होना चाहिए। आने वाले समय में किसानों की फसलों का भाव स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाए। इसके साथ ही किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए और किसान आयोग का गठन किया जाए। इस दौरान तौसीफ सैफी, निसार अहमद, हमीद, नाजिम, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts