Homepolitics newsअसम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी

असम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी

-

– लखपति दीदी और महिलाओं को 3 हजार रुपये।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें समान नागरिक संहिता लागू करने और ‘अरुणोदय’ योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सीधी बैंक हस्तांतरण राशि को बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा किया गया है।

 

 

31 वादों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य असम को सबसे चमकीला राज्य बनाना है। उत्तराखंड और गुजरात के नक्शेकदम पर चलते हुए और भाजपा के मुख्य एजेंडे को अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने यूसीसी और कथित ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया।

उन्होंने कहा कि यूसीसी में संविधान की छठी अनुसूची के तहत आने वाले क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा और इसे आदिवासी समुदायों पर लागू नहीं किया जाएगा।

सीएम सरमा ने कहा हम असम को सबसे शानदार राज्य बनाना चाहते हैं। हम एक निर्भर राज्य नहीं बनना चाहते। हम देश के राष्ट्र निर्माण में हिस्सा लेना चाहते हैं। संकल्प पत्र में हमने 31 वादे किए हैं। हम असम में यूसीसी लागू करेंगे, जिसमें छठी अनुसूची और एसटी को शामिल नहीं किया जाएगा। हम ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे। हम असम को बाढ़-मुक्त बनाने की कोशिश करेंगे और पहले दो वर्षों में हम 18,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।

उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत 40 लाख महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य के साथ 25,000 रुपये देने का आश्वासन भी दिया।

सीएम ने कहा हम अगले पांच सालों में 2 लाख नौकरियां देंगे। हम ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज, एक यूनिवर्सिटी, एक इंजीनियरिंग कॉलेज’ बनाना चाहते हैं। हम असम की 40 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लक्ष्य के साथ हर महिला को 25,000 रुपये देना चाहते हैं। हम ‘अरुणोदय योजना’ के तहत 1250 रुपये की राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये करने की कोशिश करेंगे। इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री सरमा के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सबार्नंद सोनोवाल तथा राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी उपस्थित थे।

दिलीप सैकिया ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सुरक्षित असम, विकसित असम बनाना है। सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होनी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts