Homeदेशभाजपा विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

भाजपा विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

-


बेंगलुरु। कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने कहा कि विधायक मुनिरत्ना ने विधानसभा और सरकारी कार के अंदर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि विधायक मुनिरत्ना ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसे हनी ट्रैप में भी फंसाया। बता दें कि वे पहले ही हिरासत में थे। अब उन्हें एसआईटी की हिरासत में लिया गया है। हालांकि बीजेपी विधायक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

कर्नाटक सरकार ने मुनिरत्ना के खिलाफ एसआईटी जांच का आदेश दिया था। इससे पहले वे ठेकेदार को धमकी देने और उनसे गलत व्यवहार करने के आरोप में जेल में थे। इसके बाद एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि मुनिरत्ना उसे मत्यालनगर में स्थित उनके गोदाम में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

महिला ने कहा कि मुनिरत्ना ने पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।
उसने धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। पीड़िता ने कहा कि मुनिरत्ना ने उसे कई बार हनी ट्रैप करने के लिए मजबूर किया। बीजेपी विधायक ने मुझे जान से मारने की धमकी देकर हनीट्रैप का काम करवाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts