HomeGhaziabadभाजपा नेता ने जताया जान का खतरा

भाजपा नेता ने जताया जान का खतरा

-

– एक दिन पहले गाजियाबाद में अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से जलाया था घर।

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन स्थित ऊछऋ कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता मान सिंह चौहान ने जान का खतरा जताया है। उनके घर एक दिन पहले अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर आगजनी की थी। अब भाजपा नेता ने कहा कि मेरे साथ अनहोनी हो सकती है। साजिशन मेरे घर में आग लगाई है। गनीमत रही कि परिवार के लोगों रात में किसी तरह ऊपरी भाग से भागकर पड़ोस के मकान से सुरक्षित बाहर निकले। नहीं तो पूरे परिवार के साथ अनहोनी हो सकती थी।

 

Ghaziabad

 

मान सिंह गोस्वामी भाजपा नेता है, जहां 12 फरवरी की रात यानी एक दिन पहले उनके घर पर किसी ने पेट्रोल बम या केमिकल फेंका। जिससे पूरे घर में धुआं भर गया और आग लग गई। भाजपा नेता ने बताया कि तेज धमाके के साथ एक साथ आग लगी। इस मामले में थाना पुलिस और दमकल के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

पीड़ित भाजपा नेता का कहना है कि साजिश के तहत यह घटना की गई है। आग लगने से 2 दिन पहले 2 चोर भी हमारे घर में घुसे थे। इसके बाद आग की घटना हुई। अचानक धमाके के साथ आग लगना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने आसपास सीसी टीवी भी नहीं देखे, घटना के बाद आई और जानकारी लेकर लौट गई।

पीड़ित भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी का कहना है कि मेरे और परिवार के सदस्यों के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। मैंने पार्टी के नेताओं को भी अवगत कराया है। पूरा घर मेरा जल गया, और 24 घंटे में पुलिस कुछ भी जांच नहीं कर सकी। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है। पीड़ित ने बताया कि एक के बाद 3 धमाके हुए थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts