Homepolitics newsपश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर

-

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है चुनाव आयोग के आधिकारिक डेटा के मुताबिक बीजेपी ने दोपहर 1.50 बजे तक 194 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली थी. इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है। ममता ने दावा किया है कि जहां तृणमूल कांग्रेस की जीत हो रही है, वहां मतगणना धीरे की जा रही है. उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ममता बनर्जी ने भाजपा की रुझानों में जीत के बाद कहा, ‘मैंने पहले ही बोला था कि जब तक आखिरी वोट काउंट न हो जाए तब तक डटे रहेंगे। हमारा वोट शेयर का आखिरी राउंड के तक पता चलेगा। हम लोग जीतेंगे। ये लोग केंद्रीय बल के द्वारा हमारे लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। जहां हम जीत रहे हैं, वहां वोट गणना धीमे हो रही है, लेकिन हम ही जीतेंगे। मैंने कल भी कहा था, कार्यकर्ता जमीन पर डटे रहें।

रुझानों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. वह 194 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा मेखलीगंज, माथाभांगा, कूचबिहार उत्तर, कूचबिहार दक्षिण, सीतलकुची, सिताई, दिनहाटा, नाटाबाड़ी, तुफानगंज, कुमारग्राम, कालचीनी, अलीपुरद्वार, फालाकाटा, मदारीहाट, धुपगुड़ी, मयनागुड़ी, जलपाईगुड़ी और राजगंज सीट पर आगे चल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts