HomeAccident Newsरोड क्रॉस कर रही महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, महिला...

रोड क्रॉस कर रही महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, महिला का पैर टूटा

-

मेरठ– सरूरपुर थाना क्षेत्र में गांव के ही रहने वाले एक युवक नें वही की महिला को बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से महिला का पैर टूट गया था। महिला द्वारा आरोपी का विरोध करने पर उसमें महिला को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी की शिकायत थाना पुलिस से की थी लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की है इसी के चलते पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गांव सीकरी की रहने वाली रजनी पत्नी राजू ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि 20 अक्टूबर की दोपहर करीब दोपहर 2 बजे वह अपनी स्कूटी से अपने गाँव जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह सरधना के पास पहुंची तभी उसके गांव के रहने वाले गौरव पुत्र सतीश ने अपनी बाइक से जोरदार टक्कर मार दी।

 

बाइक की टक्कर से वह घायल हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत थाना पुलिस से की आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी से आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts