HomeAccident Newsखड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, तीन दोस्तों की मौत

खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, तीन दोस्तों की मौत

-

– बर्थडे पार्टी में एक ही बाइक पर जा रहे थी तीनों, मौके पर ही गई जान।


संतकबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामजानकी मार्ग पर मलौली के पास सड़क पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। बाइक पर सवार तीन दोस्त बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान महुली थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी शनि (20), अमन (16) पुत्र सुभाष राजभर और बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के डामरजोत गांव निवासी चंद्रभान पुत्र हरण के रूप में हुई है।

तीनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और एक साथ बाइक से निकले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है। हर कोई इस असमय हादसे से स्तब्ध है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts