Homeउत्तर प्रदेशBijnorBijnor News: ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न

Bijnor News: ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न

-

– सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पुष्प वर्षा कर दी बधाई।

बिजनौर। गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक और धूमधाम से मनाया गया। जिले भर की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सरकारी दिशानिदेर्शों का पालन करते हुए सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
शहर काजी मोहम्मद माजिद अली ने सुबह 7 बजे ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। उन्होंने देश और शहर में अमन-शांति तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे।

 

 

इस अवसर पर नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें ईद की बधाई दी। उनके साथ पूर्व झालू अध्यक्ष शहजाद अहमद और तुफैल अहमद सहित आजाद समाज पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने भी कैंप लगाकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद उल अजहा की बधाई दी। नमाज के उपरांत मुस्लिम समाज के लोगों ने जानवरों की कुबार्नी की रस्म अदा की।

ईदगाह में शहर काजी मोहम्मद माजिद अली और मौलवी कारी अरशद मदनी सहित कई धर्मगुरुओं ने तकरीरें कीं। धर्मगुरुओं ने इस्लाम में ईद उल अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को महत्वपूर्ण नसीहतें दीं। कारी अरशद मदनी ने विशेष रूप से महंगी शादियों पर बात करते हुए मुस्लिम समाज से दहेज मुक्त और हुजूर की सुन्नत के मुताबिक विवाह करने का आह्वान किया।

ईदगाह जाने वाले मार्गों पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा कैंप लगाए गए थे, जहां लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गईं। इसके अलावा, ईदगाह के चारों ओर पोस्टर लगाकर लोगों से ईदगाह के अंदर ही नमाज पढ़ने की अपील की गई थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts