Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: पति ने पत्नी के चेहरे पर डाला टॉयलेट क्लीनर, गंभीर रूप...

बिजनौर: पति ने पत्नी के चेहरे पर डाला टॉयलेट क्लीनर, गंभीर रूप से झुलसी महिला, आरोपी गिरफ्तार

-

  •  पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

बिजनौर। आपसी विवाद में युवक ने ससुराल पहुंचकर पत्नी के साथ मारपीट कर टॉयलेट साफ करने वाला क्लीनर चेहरे पर डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र का है। जहां के करमस खेड़ी गांव की रहने वाली इसराना की शादी बिजनौर के मोहल्ला चाहशिरी बुल्ला स्थित के चौराहे के पास रहने वाले निजामुद्दीन के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि इसराना काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी।

महिला का आरोप है कि आज उसका पति निजामुद्दीन उसके मायके में आया और अचानक से उसके साथ गाली गलौच करने लगा, उसके विरोध करने पर पति ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए पति निजामुद्दीन ने टॉयलेट में रखा टॉयलेट साफ करने वाला क्लीनर उसके चेहरे पर डाल दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसी इसराना को परिजनों अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने निजामुद्दीन के खिलाफ धारा 323, 326 ए, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस मामले में नजीबाबाद सीओ अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है । आरोपी पति निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts