Homeउत्तर प्रदेशBijnorBijnor: किसानों का प्रदर्शन, पीएम के नाम भेजा ज्ञापन

Bijnor: किसानों का प्रदर्शन, पीएम के नाम भेजा ज्ञापन

-

– भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि-पशुपालन शामिल न करने की मांग।

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में किसान जिलाधिकारी जसजीत कौर को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपने पहुंचे। ज्ञापन में किसानों ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने मांग की है कि आगामी इंडो-अमेरिका डील में कृषि और पशुपालन उत्पादों को शामिल न किया जाए।

 

 

किसानों ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री की पिछली अमेरिका यात्रा के दौरान जब उन पर कृषि और दूध उत्पादों को समझौते में शामिल करने का दबाव बना था, तब उन्होंने बिना समझौता किए लौटने का फैसला किया था। किसानों ने उस समय प्रधानमंत्री के इस रुख की सराहना की थी कि वे देश के किसानों की खेती और दूध उत्पादों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।

संगठन ने तर्क दिया कि देश के लगभग 87 प्रतिशत सीमांत किसान पशुपालन पर निर्भर हैं और दूध बेचकर मुश्किल से अपना गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि आज भी कई स्थानों पर दूध पानी से भी सस्ता बिकता है। किसानों का मानना है कि यदि भारत में पाउडर मिल्क का आयात हुआ, तो देश के किसान और मजदूर पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

संगठन ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि यदि अमेरिका कृषि और पशुपालन को इस समझौते में शामिल करने पर जोर देता है, तो मार्च के आखिरी सप्ताह में होने वाले इंडो-अमेरिका डील पर हस्ताक्षर न किए जाएं।

किसानों का कहना है कि यह समझौता उनके लिए विनाशकारी साबित होगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसान और पशुपालकों को इस व्यापार समझौते से बाहर नहीं रखा गया, तो वे इस कृषि प्रधान देश में ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे हालात दोबारा पैदा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए वे हर संभव कदम उठाने को तैयार रहेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts