HomeCRIME NEWSमेरठ: खुलेआम चल रहा सट्टे का कारोबार, वीडियो वायरल, जांच में जुटी...

मेरठ: खुलेआम चल रहा सट्टे का कारोबार, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

-

  • खुलेआम सट्टे का कारोबार चल रहा,
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। सट्टे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन सट्टा किंग सट्टे के जरिए शहर की जनता को बर्बाद करने पर लगे है। करीब 15 दिन पूर्व एक महिला ने टीपी नगर क्षेत्र के रहने वाले एक सट्टा माफिया के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। एक वीडियो वायरल हो रहा है जो रेलवे के ईदगाह का बताया जा रहा है।

 

दरअसल मेरठ में सट्टे का कारोबार खूब फलफूल रहा है। वीडियो मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो रेलवे रोड थाना क्षेत्र के ईदगाह चौराहे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि व्यक्ति खुलेआम बिना पुलिस के खौफ के सट्टे का कारोबार कर रहे है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मेरठ के ईदगाह चौराहे का बताया जा रहा है जहां सट्टा माफिया खुलेआम शहर की जनता की जिंदगी से खिलवाड़ करता नजर आ रहा है।

 

खुलेआम चल रहा सट्टे का कारोबार, विडीयो वायरल।

 

वीडियो में एक युवक सट्टे की पर्चियां लिखते हुए दिखाई दे रहा हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लोग कितनी बार पुलिस से शिकायत कर चुके है। लेकिन उसके बाद भी सट्टे का कारोबार बंद नहीं हो रहा है।

 

वही रेलवे रोड़ थाना प्रभारी विजय बहादुर का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है अगर वायरल वीडियो रेलवे रोड़ क्षेत्र का है तो आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts