Homeउत्तर प्रदेशMeerutबटुक भैरव की दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

बटुक भैरव की दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

-


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। हापुड़ बंबा बाईपास पर स्थित पर्ल रेजीडेंसी सोसायटी के श्री रामेश्वरम् धाम मन्दिर में श्री भैरव बाबा के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का बुधवार को दो दिवसीय कार्यक्रम आरंभ हुआ।

दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य आचार्य कौशल वत्स के संरक्षण में सहयोगियों पंडितों के साथ सोसायटी के सभी भक्तों ने मिलकर वेदी पूजन , सर्वतोभद्रमंडल पूजन, नवग्रह पूजन एवं क्षेत्रपाल भैरव का आवाहन पूजन कराया गया।

आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि भैरव बाबा शिव जी के ही अंश है और इनको भगवान शिव का बालरूप माना जाता है। इनकी वेश-भूषा शिव के समान ही है। इनको श्याम वर्ण माना गया है। इनके भी चार भुजाएं हैं, जिनमें भैरव जी ने त्रिशूल, खड़ग, खप्पर तथा नरमुंड धारण कर रखा है। शिव की पूजा के बाद अगर बटुक भैरव आराधना ना की जाये तो शिव पूजन का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। पहले दिन के पूजन के उपरांत भैरव बाबा का स्नान कराकर जलाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास के साथ अन्नाधिवास और शय्याधिवास कराकर आरती का आयोजन किया गया।

 

इस समस्त कार्यक्रम में संपूर्ण सोसायटी का सहयोग रहा। गुरुवार को शोभायात्रा निकालकर प्राण प्रतिष्ठा को संपन्न करते हुए एक भंडारे का आयोजन भी सोसायटी की ओर से किया जायेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts