Home Meerut भाजपा फिर से आयी तो सांसों पर भी पहरा बैठा देगी: अतुल...

भाजपा फिर से आयी तो सांसों पर भी पहरा बैठा देगी: अतुल प्रधान

1

– नामांकन की तैयारी के बीच मीडिया से बोले अतुल प्रधान


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सपा नेता और सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि यह संविधान को बचाने का चुनाव है, लोकतंत्र खतरे में है। इस समय जनता को सिर्फ इंडिया गठबंधन से उम्मीद है। क्योंकि यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आयी तो सांसों पर भी पहरा बैठा देगी।

उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह त्रस्त है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के तहत यूपी में अखिलेश यादव और देश में गठबंधन के अन्य दलों से जनता को बदलाव की उम्मीद है। अपनी दावेदारी पर कहा कि मैं यहां से विधायक हूँ और स्थानीय हूँ। किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं और गरीबों से जुड़े मुद्दों को पूरी तरह उठाता रहता हूँ और उनके लिए संघर्ष करता हूँ। उनके पक्ष में सभी जाति वर्ग के लोग एकजुट हैं। तानाशाही का आलम ये है कि दो मुख्यमंत्री जेल में है। जो भी नेता भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसके ईडी, सीबीआई और इंकम टैक्स लगा देते हैं।

सपा में अंतरकलह पर अतुल प्रधान ने कहा कि अंतरकलह भाजपा में है, सपा में नहीं। जो प्रत्याशी भाजपा के हैं उनका चेहरा टीवी पर देखा होगा, बाद में भी टीवी पर ही नजर आएंगे। बाहरी और स्थानीय का टकराव होगा। ये आपस में टकराव लोकतांत्रिक टकराव है। मुझे उम्मीद है कि मेरठ की जनता अपने स्थानीय लाल यानि मुझे भारी बहुमत से चुनेगी। पहले भी सिने स्टार आदि आते रहे हैं, जनता जानती है कि ये जीते या हारे कभी स्थाई नहीं रहते, चले जाते हैं।

कांग्रेस के एकाउंट सीज करने पर कहा कि कुछ दिन पहले बता देते। मात्र 14 लाख रुपये के कारण कई हजार करोड़ का नोटिस भेज दिया। यह चुनाव से रोकने का प्रयास है। हर चीज पर पहरा है, यदि ये फिर से आ गए तो सांसों पर भी पहरा बैठा देंगे। भविष्य में लोकतंत्र के लिए पूरा खतरा है।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here