Homeउत्तर प्रदेशMeerutअनंगपुर फरीदाबाद में भवनों के ध्वस्तीकरण पर लगे रोक, भाकियू संघर्ष समिति...

अनंगपुर फरीदाबाद में भवनों के ध्वस्तीकरण पर लगे रोक, भाकियू संघर्ष समिति ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में उठाई मांग

-

  • कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ग्राम अनंगपुर फरीदाबाद (हरियाणा) में प्रशासन द्वारा मकानो को ध्वस्त करने की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष समिति के दर्जनों सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, कुछ दिन पूर्व हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद प्रशासन और वन विभाग के द्वारा फरीदाबाद जनपद के गांव अनंगपुर में वहां के निवासियों के मकानों को अचानक आकर ध्वस्त किया जा रहा है। जबकि, अपने जीवन की गाड़ी कमाई और पूजी को लगाकर एक घर में रह रहे परिवारों के सिर से उनकी छत छीनी जा रही है।

उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है कि, प्रशासन में मानवता समाप्त हो चुकी है, क्योंकि, मकान ध्वस्त होने के बाद वहां पड़े मलबे में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, प्रशासन ने परिवार का जो सदस्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, उसे घर से अपनी दवाई तक भी नहीं निकलने दी गई। जबकि, बच्चों की किताबे तक मकान के साथ ही ध्वस्त कर दी गई।

इसके अलावा भगवानों की प्रतिमाओं तक को नहीं निकालने दिया। जो क्रुरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि, ग्राम अनंगपुर का इतिहास लगभग 500 वर्षों से भी पहले का है और इस भूमि पर निवास करने वाले लोगो का जीवन भी इसी भूमि से जुड़ा हुआ है। ऐसे में फरीदाबादव प्रशासन द्वारा इस प्रकार परिवारो को उजाड़ना संवैधानिक दृष्टिकोण से उचित नहीं होगा।

इसलिए भारतीय किसान यूनियन संघर्ष समिति मांग करती है कि, गाव अनंगपुर में मकानों को तोडने की कार्यवाही को तल्काल रोका जाए। जिन परिवारों को बेघर किया गया है, उन्हें पुनर्वास की व्यवस्था व मुआवजा प्रदान किया जाये। साथ ही उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर न्यूयिक फैसला कराने के आदेश पारित किए जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts