Homeउत्तर प्रदेशMeerut11 को होगी ब्रॉडवे के मालिक कमर अहमद काजमी की जमानत पर...

11 को होगी ब्रॉडवे के मालिक कमर अहमद काजमी की जमानत पर सुनवाई

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। होटल ब्रॉडवे-इन के मालिक कमर अहमद काजमी 100 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में जेल में है, काजमी की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जनवरी को जिला जज रजत सिंह जैन के न्यायालय में होगी।

अभियोजन के अनुसार कमर अहमद काजमी पर करीब 100 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप है। कमर अहमद काजमी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए न्यायालय द्वारा कुछ समय पूर्व जेल भेज दिया गया था। इसके बाद काजमी ओर से उनके अधिवक्ता ने जिला जज के न्यायालय में जमानत की अर्जी लगाई थी। जिसपर 9 जनवरी को सुनवाई होनी थी परंतु विवेचना अधिकारी द्वारा न्यायालय में चार्ज शीट देरी से भेजने के कारण जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। जिसके बाद न्यायालय ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तिथि नियत कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts