spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबदायूं-बरेली हाईवे होगा फोरलेन 

बदायूं-बरेली हाईवे होगा फोरलेन 

-

  • परियोजना निदेशक बोले- जल्द होगा काम शुरू

बदायूं। बदायूं-बरेली परियोजना के लिए 1527 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जो दो माह पहले ही पास हो चुका है। परियोजना निदेशक कहा कि हाईवे निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) जल्द ही बदायूं-बरेली मार्ग को फोरलेन करने का काम शुरू करेगा। 1527 करोड़ की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही अब इसका काम शुरू होगा।

एनएचएआई के बदायूं डिवीजन के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बदायूं-बरेली मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। 38.5 किलोमीटर का हिस्सा एनएचएआई बदायूं की तरफ से बनाया जाएगा। बदायूं-बरेली परियोजना के लिए 1527 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जो कि दो माह पहले ही पास हो चुका है। परियोजना के तहत सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा चार बाइपास बनाए जाएंगे। इसको बनाने में अभी पांच से छह महीने लग जाएंगे। इसके लिए 87 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने पर काम चल रहा है।

परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रस्ताव पास हो चुका है। बजट भी दे दिया गया है। वन विभाग की तरफ से एनओसी लेनी अभी बाकी है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा भी बरेली में एनएचएआई झुमका तिराहे से चौबारी होते हुए बाइपास तक फोरलेन बनाएगा। इसका काम बरेली डिवीजन की तरफ से किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts