Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर में बदमाशों का आतंक, पशु व्यापारियों से 15.72 लाख लूटे

बुलंदशहर में बदमाशों का आतंक, पशु व्यापारियों से 15.72 लाख लूटे

-

  • दिनदहाड़े लूट की घटना से पुलिस में मची खलबली।

बुलंदशहर। बुलंदशहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने पशु व्यापारियों से 15.72 लाख रुपये लूट लिए। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार सवार चार पशु व्यापारियों को हथियारों के बल पर लूटा और फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पहासू में नकाबपोश बदमाशों ने कार सवार चार पशु व्यापारियों से हथियारों के बल पर लाखों रुपए लूट लिए। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। कस्बा के मुहल्ला काजीखेल निवासी नसरूद्दीन और नदीम ने बताया कि वह पशु व्यापारी है। वह शनिवार सुबह अपने अन्य दो साथी फईम और कफील के साथ आॅल्टो कार में सवार होकर गंगापार जिनामई गांव में लगने वाली पशु पैंठ में पशु खरीदने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह क्षेत्र के नगला सारंगपुर और भैयापुर गांव के बीच पहुंचे, तो पीछे से आए दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए पिस्टल व तमंचे के बल पर कार को रूकवा लिया। जिसके बाद बदमाशों ने उनके पास से 15 लाख 72 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देहात रोहित मिश्रा, थाना प्रभारी रामफल सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात ने बताया कि पीड़ितों से जानकारी जुटाई गई है। पुलिस की कई टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगी हुई हैं। जल्द ही मामले का राजफाश किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts