HomeCRIME NEWSSaharanpur news: घर से 150 मीटर दूर खेत में मिला युवक का...

Saharanpur news: घर से 150 मीटर दूर खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

-


सहारनपुर। रामपुर मनिहारान में टिपरा गांव के रहने वाले विकास (36) पुत्र आनंद सैनी का शव घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला है। वह बृहस्पतिवार शाम से लापता था। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि होगी। देर शाम तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।

परिजनों के अनुसार, विकास बृहस्पतिवार शाम घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को घर से थोड़ी दूर एक खेत में विकास सैनी का शव पड़ा मिला। पता लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे, जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विकास की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि चोट का निशान गिरने से हुए हैं। शरीर पर कोई भी ऐसा निशान नहीं है, जो मौत का कारण बने। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts