Homeउत्तर प्रदेशMeerutखराब किस्मत की शिकार अतीक की पत्नी शाइस्ता

खराब किस्मत की शिकार अतीक की पत्नी शाइस्ता

-

पति, देवर, दो बेटों की मौत पर सामने नहीं आई


लखनऊ। यूपी की मोस्टवांटेड लिस्ट में शुमार 50 हजार की इनामी माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन इन दिनों देशभर में सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। वजह सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरा परिवार कब्रिस्तान में जमा हुआ। हर आंखें शाइस्ता को तलाशती रहीं। अफवाहें उड़ीं, बुर्कानशीं महिलाओं के वीडियो बने, लेकिन शाइस्ता की सही लोकेशन किसी को नहीं पता।

अतीक अहमद की बेगम शाइस्ता परवीन भले ही तीन एजेंसियों पुलिस, एसटीएफ और ईडी की रडार पर है, लेकिन उसकी चर्चा, रील्स, फोटो, वीडियो सबसे ज्यादा बदनसीब और मजबूर मां के रूप में प्रसारित की जा रही है।

वजह साफ है कि पति अतीक की हत्या, तीसरे नंबर के बेटे असद का एनकाउंटर में मारा जाना, इकलौते देवर अशरफ की हत्या, बेटे अबान की हादसे में मौतङ्घ अतीक और परिवार के तीन लोगों की मौत पर शाइस्ता को चेहरा देखना, सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होना भी नसीब नहीं हुआ।

बेटे असद की लाश कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचीं और शाइस्ता को सभी एजेंसियां तलाशती रहीं। इसके बाद अतीक अशरफ की लाशें कब्रिस्तान में रखीं गईं, तब भी सारी निगाहें शाइस्ता को ही तलाशती रहीं। तमाम अफवाहें उड़ीं, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में शाइस्ता सुपुर्द-ए-खाक में नहीं पहुंची। अब जब सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हुई तो उमर, अली जेल से कब्रिस्तान तक आए।

दो दिनों तक अबान की लाश हटवा में रखी रही। सुपुर्द-ए-खाक कसारी मसारी कब्रिस्तान में हुआ। यहां भी शाइस्ता खास चर्चा में रही। हर बुर्कानशीं महिला को देखते ही शाइस्ता की चर्चा हुई, लेकिन तस्वीर अंधेरे में ही रही, साफ नहीं हो सका कि शाइस्ता कहां है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts