HomeTrendingलखनऊ में हाईटेंशन लाइन से महिला 5 मिनट जली

लखनऊ में हाईटेंशन लाइन से महिला 5 मिनट जली

-

बेहोश होकर छज्जे पर लटकी रही


लखनऊ। एक महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। वह घर के छज्जे पर करीब 5 मिनट तक तार से चिपकी रही। करंट लगने से उसके कपड़े जल गए। शरीर से धुआं निकलता रहा। महिला लगातार तड़पती रही।

महिला को तार से चिपका देखकर आसपास के लोगों ने पावर हाउस में फोन किया। बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद महिला को तार से अलग कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सरोजनीनगर क्षेत्र की है।

सरोजनीनगर की जयराजपुरी कॉलोनी में रहने वाले संदीप रावत घरों में वाई-फाई लगाने का काम करते हैं। साथ में पत्नी मीरा (35) और छोटे भाई प्रदीप रावत रहते हैं। उनकी मीरा से 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं हैं। रविवार सुबह संदीप घर में सो रहा था। प्रदीप शनिवार को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गया था।

सुबह करीब 9 बजे मीरा कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने दूसरी मंजिल की छत पर गई थी। कपड़े डालते समय उसका दुपट्टा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगते ही मीरा बाउंड्री के बाहर छज्जे पर गिर गई। इसी दौरान उसका पैर भी तार से छू गया। इसके बाद मीरा के शरीर से धुआं निकलने लगा और वह जलने लगी। आसपास के लोगों ने मीरा को तार से चिपका देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर पति संदीप की नींद खुली। बाहर का नजारा देखकर वह घबरा गया। लोगों ने तुरंत गहरु पावर हाउस में फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई।तब तक मीरा बुरी तरह झुलस चुकी थी।

बिजली बंद होने के बाद उसे नीचे उतारा गया। एंबुलेंस से सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (उऌउ) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। शाम करीब 5:30 बजे सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts