Homeउत्तर प्रदेशAyodhyaAyodhya Murder: धारदार हथियार से वार करके डेयरी संचालक की हत्या

Ayodhya Murder: धारदार हथियार से वार करके डेयरी संचालक की हत्या

-

– हमले में भाई गंभीर रूप से घायल, कार सवार हमलावर हुए मौके से फरार।


अयोध्या। कार सवार आरोपियों ने धारदार हथियार से वार करके डेयरी संचालक की हत्या कर दी। बचाने आए भाई पर भी हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

रामनगरी अयोध्या के रुदौली में भेलसर हाईवे पर मखवापुर डेयरी संचालक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नईपुरा निवासी 42 वर्षीय राघवेंद्र यादव के रूप में हुई है। हमले में छोटा भाई अरविंद यादव घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों स्थानीय स्तर पर दूध की डेयरी चलाते थे। रोजाना की तरह दूध लेने गांव की ओर गए थे, तभी यह वारदात हुई। वारदात शुक्रवार रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार हमलावर कार में सवार थे। उन्होंने राघवेंद्र को सुनसान स्थान पर रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

भाई का बचाव करने गए छोटे भाई अरविंद यादव पर भी हमलावरों ने वार किया। इस दौरान वह भी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल भाई की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts