HomeCRIME NEWSमेरठ: पुलिसकर्मियों द्वारा दलित महिलाओं के साथ मारपीट का मामला, वीडियो आया...

मेरठ: पुलिसकर्मियों द्वारा दलित महिलाओं के साथ मारपीट का मामला, वीडियो आया सामने, पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे अतुल प्रधान

-

  • इंचौली के लावड़ में पुलिस कर्मियों द्वारा दलित महिलाओं के साथ मारपीट को लेकर सरधना विधायक की पुलिसकर्मियों से कहासुनी।
  • अधिकारियों ने उन्हें जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ में दो भाइयों में जमीन को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी से मिलकर महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की थी। मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही न होने पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की भी चेतावनी दी थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर पर छापेमारी कर दी। इसी के चलते शनिवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। विधायक ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। अधिकारियों ने उन्हें जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

वायरल वीडियो –

 

कस्बा लावड़ के रहने वाले सुशील का उसके भाई सुनील से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। मई को दोनों भाइयों में मकान के विवाद को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। मोहल्ले के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को थाने ले जाने का प्रयास करने लगी जिसके बाद पुलिसकर्मियों से महिलाओं का विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं सहित पूरे परिवार की पिटाई कर दी थी।

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं पर जमकर लाठियां बरसाई थी। आसपास के लोगों ने पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट का वीडियो बना लिया था। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे उन्होंने एसएसपी को घटना के दिन का वीडियो और शिकायती पत्र देकर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की थी और कार्यवाही न होने पर आंदोलन की धमकी दी थी। आरोप है कि एसएसपी से शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर पर शुक्रवार रात में छापेमारी कर दी।

शनिवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे।

इसी के विरोध में शनिवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे जहां मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर उनकी एसपी क्राइम से मामूली सी कहासुनी हो गई। बाद में अधिकारियों ने उन्हें मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts