HomeDelhi Newsअरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

-

  • कहा- आपने दिल्ली के जाट समाज को धोखा दिया।

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल करने को लेकर चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने कहा कि आपने दिल्ली के जाट समाज को धोखा दिया। दिल्ली में ओबीसी दर्जा प्राप्त जाटों और सभी अन्य जातियों को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने 10 सालों से जाट समाज को आरक्षण के नाम पर धोखा किया। आपने 2015 में जाट समाज के नेताओं को घर बुलाकर वादा किया था कि दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल किया जाएगा। 2019 में अमित शाह ने जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में लाने का वादा किया। राजस्थान के जाट समाज के छात्रों को डीयू में रिजर्वेशन मिलना है तो दिल्ली के जाट समाज को क्यों नहीं मिलता?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा केंद्र की ओबीसी लिस्ट में न होने से दिल्ली के जाट समाज के हजारों बच्चों को डीयू में दाखिला नहीं मिलता। मोदी सरकार दिल्ली में ओबीसी लिस्ट में होने के बावजूद केंद्र सरकार के संस्थानों में जाटों को लाभ नहीं मिलने दे रही है। दिल्ली के जाट समाज को रिजर्वेशन नहीं मिलता है। कॉलेज के एडमिशन या नौकरी में रिजर्वेशन नहीं मिलता। प्रधानमंत्री ने खुद ये घोषणा की थी, जाट समाज को रिजर्वेशन मिलेगा, फिर भी नहीं किया गया। आप प्रमुख ने निशाना साधते हुए कहा गृह मंत्री ने भी वादा किया था, लेकिन नहीं किया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री झूठ बोल रहे हैं। चुनाव से पहले बोलते हैं, लेकिन उसके बाद भूल जाते हैं। मैंने पीएम को कल चिट्ठी लिखी है। उनका वादा याद दिलाया जो उन्होंने जाट समाज किया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts